सड़क पर विवाद के बाद स्कूल संचालक को धमकी, शोएब ढेबर पर FIR दर्ज

रायपुर में सड़क पर हुए विवाद के बाद स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी शराब कारोबारी अनवर ढेबर का बेटा और पूर्व मेयर एजाज ढेबर का भतीजा बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वे राम मंदिर दर्शन के बाद अपनी कार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

बताया गया कि कार चला रहे शोएब ढेबर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को स्क्रैच मारा। जब आरबी मिश्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, जिसमें आरोपी विवाद करते हुए नजर आ रहा है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि शोएब ढेबर का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। वह जेल में अभद्रता, क्लब में मारपीट और फायरिंग जैसे मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई