धान खरीदी दो दिन और बढ़ी, कोई किसान वंचित नहीं रहेगा: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और किसानों को समृद्ध व उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में किसानों को धान का सबसे अधिक समर्थन मूल्य दे रही है और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि किसानों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रह जाए।

कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के साथ छल किया और चौथी किस्त तक का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से जुड़ी सरकार है और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरी तरह achievable है, कोई सपना नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ नक्सल उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस दिशा में कौशल विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडूम इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

खपरी और नवागांव में NRDA की कार्रवाई पर सफाई

खपरी और नवागांव में NRDA की कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि गांवों में आबादी भूमि की स्पष्ट व्यवस्था होती है, जिसे सरपंच और कलेक्टर के माध्यम से घोषित किया जाता है। उसी भूमि पर ग्रामीणों को मकान निर्माण की अनुमति दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नजूल या शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण अनुचित है और प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को नोटिस दिया गया होगा।

2028 में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर टिप्पणी करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस की ट्रेनिंग कोई नई बात नहीं है, यह पहले भी होती रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है। मंत्री ने दावा किया कि 2028 में फिर से कमल खिलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई