Paddy Procurement Extended By Two Days: धान खरीदी दो दिन बढ़ी, किसानों को बड़ी राहत

4–5 फरवरी को भी खरीदा जायेगा धान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। (Paddy Procurement Extended By Two Days) किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में धान खरीदी की तिथि दो दिन बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राज्य शासन द्वारा 4 और 5 फरवरी को भी धान खरीदी की जाएगी। सरकार के इस निर्णय के तहत राज्य के पंजीकृत किसान, जिनका टोकन पहले ही कट चुका है, वे निर्धारित तिथियों में अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

टोकन कटे किसानों का धान अब खरीदा जाएगा, (Paddy Procurement Extended By Two Days)

इससे उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक धान नहीं बेच पाए थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई थी। अब तिथि बढ़ने से छूटे हुए किसानों को भी अवसर मिलेगा।

अब तक राज्य में 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 33 हजार 149 करोड़ रुपये की राशि बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत सीधे खातों में भुगतान की गई है। प्रदेश में इस खरीफ सीजन के लिए 27 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था और 2,740 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की गई। सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई