76th Republic Day: बिलासपुर प्रेस क्लब भवन में तिरंगा फहराया गया

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे देश सहित न्यायधाी बिलासपुर में भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर प्रेस क्लब में भी तिरंगा फहराया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान के बाद सभी ने देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी पत्रकार और आम नागरिकों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके पहले ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में भी ध्वजारोहण किया गया। यहां वरिष्ठ पत्रकार पीयूष कांत मुखर्जी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

अपोलो चौक में बच्चों ने निकाली रैली

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपोलो चौक पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई।  26 जनवरी के अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यहां ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी ने गणतंत्र को महत्व को जानते हुए इसे आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button