कांकेर में दो नाबालिगों के पास से 53 नकली नोट बरामद, पुलिस ने पकड़ा

कांकेर। शहर में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीद रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसिन खान के निर्देशन में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

तलाशी में एक नाबालिग के लोवर से 18 नोट और दूसरे की जींस से 28 नोट मिले। पूछताछ के बाद 7 और जाली नोट बरामद हुए। कुल मिलाकर 53 नोट जब्त किए गए।

दोनों नाबालिगों के खिलाफ कांकेर थाना में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button