अंतागढ़ में 21 नक्सली आत्मसमर्पण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

रायपुर: अंतागढ़ क्षेत्र में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि निर्धारित समय यानी मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में केंद्रीय टीम और आर्म्ड फोर्स ने इस दिशा में काम किया।

विजय शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। इनके पास से 3 AK-24, 2 इंसास राइफल, लांचर समेत कुल 18 हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें से 4 डीवीसीएम लेवल के नक्सली हैं।

उन्होंने कहा कि इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण से सैकड़ों लोगों की जान बची है। हाल ही में 210 नक्सलियों ने 129 हथियारों के साथ पुनर्वास किया था। अब 21 नक्सलियों के जुड़ने से पश्चिम बस्तर क्षेत्र में स्थिति और स्पष्ट हो गई है। गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों का पुनर्वास हथियार छोड़ने के साथ होता है और आर्म्ड फोर्स पूरी ताकत से काम कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button