Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में हर दिन 2 मर्डर, 7 रेप, 20 चोरी: सदन में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े

राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाएं बनीं चिंता का विषय

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में राज्य में अपराध की भयावह तस्वीर सामने आई है। जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में हर दिन औसतन 2 मर्डर, 7 रेप, 20 चोरियां और 8 अपहरण की घटनाएं दर्ज हुईं। इन आंकड़ों से राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस की गिरफ्तारी दर निराशाजनक

पिछले ढाई वर्षों में कुल 2478 मर्डर, 7152 रेप, 1009 लूट और 7826 अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में फिसड्डी साबित हो रही है। अधिकांश मामलों में आरोपी खुले घूम रहे हैं।

संभागवार स्थिति

रायपुर में 4740 प्रकरण दर्ज हुए, पर केवल 1542 मामलों में ही गिरफ्तारी हो पाई। बिलासपुर में 3035 मामलों में 1458 गिरफ्तारियां हुईं। दुर्ग में 2644 मामलों में मात्र 1077 आरोपी पकड़े गए। कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, और जगदलपुर में भी स्थिति ऐसी ही रही, सिवाय जगदलपुर के, जहां 576 में से 448 मामलों में गिरफ्तारियां हुईं।

कांग्रेस का हमला

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है और अपराध बेलगाम हो चुके हैं।

सरकार की चुप्पी और जनता की चिंता

इस विषय पर सरकार की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आया है। जनता के बीच यह सवाल अब जोर पकड़ने लगा है कि क्या अपराध पर लगाम लगेगी या डर का माहौल बना रहेगा?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई