Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें 24 दिन तक रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को रेलवे ने 16 अगस्त से 10 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। यह निर्णय बिलासपुर जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते लिया गया है। यार्ड के आधुनिकीकरण और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुल 24 दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका असर खासकर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और हैदराबाद की यात्रा कर रहे हैं।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि में न केवल कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, बल्कि कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे और कुछ को बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रेलवे ने यात्रियों के लिए किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में पहले से टिकट बुक कर चुके यात्रियों को खासा नुकसान और परेशानी उठानी पड़ेगी। रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अपडेट जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क जरूर करें।

ट्रेनों का विवरण है जो तय तिथियों पर रद्द रहेंगी:

  • 19 से 21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर, NSCB इतवारी–टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 5 सितंबर से 10 सितंबर तक NSCB इतवारी–टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 26 अगस्त से 9 सितंबर तक 17007 चल्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 29 अगस्त से 12 सितंबर को 17008 दरभंगा–चल्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 28 अगस्त को गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 31 अगस्त को गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 30 अगस्त को गाड़ी संख्या 07051 चल्लपल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 2 सितंबर को गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल–चल्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 1 सितंबर को गाड़ी संख्या 07005 चल्लपल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 4 सितंबर को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–चल्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़–संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 10 सितंबर को गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 6 सितंबर को गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 6 सितंबर को गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 20821 पुणे–संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई