सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर। सरकंडा स्थित सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आलोक पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू परिषद ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय की बच्चियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहवर्धन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिन्दू परिषद से सूरज वाधवानी (प्रदेश सचिव), उत्कर्ष सिंह (प्रदेश मंत्री) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की संचालिका श्रीमती ममता मिश्रा, प्रचार्या श्रीमती दीपिका मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सराफ, सचिव श्री अनुपम मिश्रा सहित सभी शिक्षकगण और बच्चों ने आयोजन में विशेष योगदान दिया।
अंत में सभी को मिष्ठान्न वितरण किया गया और स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।





