सागौन की लकड़ी जप्त: पूर्व सरपंच के घर छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, संयुक्त टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा

वन अधिनियम के तहत दर्ज किया अपराध

तखतपुर। ग्राम बांधा में (सागौन की लकड़ी जप्त) अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम बांधा के पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके पुत्र राजेश सोनवानी के कब्जे से सागौन की चिरान एवं सिलपट बरामद किए गए।

वन अधिनियम के तहत दर्ज किया अपराध (सागौन की लकड़ी जप्त)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान जूनापारा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बांधा में दबिश दी। टीम ने पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर की तलाशी ली, जहां से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद हुई। प्रारंभिक कार्रवाई में लकड़ी के अवैध होने की जानकारी सामने आने पर वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग ने आरोपी राजेश सोनवानी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में लकड़ी के स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई में जूनापारा पुलिस के स्टाफ और वन विभाग के कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही।
अब जांच में जुटा वन विभाग: बरामद सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं, यह जांच का विषय है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button