बृजेश अग्रवाल की तानाशाही: बिरकोना की कीमती जमीन पर भाइयों में विवाद
बृजेश अग्रवाल की तानाशाही: संपत्ति के बंटवारे ने लिया हिंसक मोड़

बिलासपुर में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले चुका है। बिरकोना स्थित जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी अब थाने तक पहुँच गई है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होते साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट का वीडियो आया सामने(बृजेश अग्रवाल की तानाशाही)
पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का है, जहाँ सिविल कॉन्ट्रैक्टर बृजेश अग्रवाल और उनके छोटे भाई शैलेश अग्रवाल के बीच लंबे समय से बिरकोना स्थित लगभग 30 एकड़ कीमती जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर घर में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर तक चल गए और झूमाझटकी में दोनों तरफ से चोटें भी आईं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाइयों के बीच झगड़ा साफ दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मारपीट का मामला(बृजेश अग्रवाल की तानाशाही)
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि टेंडर की रकम को लेकर विवाद और मारपीट हुआ है तरबाहर पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत दर्ज की है। जबकि सूत्रों की माने तो असल झगड़ा बिरकोना की जमीन को लेकर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।





