बदमाश गिरफ्तार : लालखदान में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई..

आरोपियों के कब्जे से चार धारदार चाकू बरामद

​बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में धारदार हथियारों के बल (बदमाश गिरफ्तार) पर आम जनता के बीच दहशत फैलाने वाले चार बदमाशों को तोरवा थाना पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक चाकू लेकर घूम रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज (बदमाश गिरफ्तार)

पकड़े गए बदमाशों की पहचान कुशल पासी, सुमीत पाल, प्रथम चौहान और शिवम चौहान के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से चार धारदार लोहे के चाकू भी बरामद किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button