बड़ा फैसला : हाईकोर्ट का कड़ा फैसला प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू को घर से होना होगा बेदखल
बुजुर्गों की गरिमा और सुरक्षा पर हाईकोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़े एक संवेदनशील मामले (बड़ा फैसला) में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 93 वर्षीय बुजुर्ग मां के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए प्रताड़ित करने वाले उनके बेटे और बहू को घर से बेदखल करने के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी है। अदालत ने मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल के उस निर्णय को पूरी तरह सही ठहराया है, जिसमें बेटे-बहू को मां के घर से बेदखल करने का निर्देश दिया गया था।
93 वर्षीय मां को मिली बड़ी राहत (बड़ा फैसला)
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से टिप्पणी की कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, शांति और सुरक्षा प्रदान करना ही कानून का मुख्य उद्देश्य है, जिसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने बेटे और बहू की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अब तत्काल प्रभाव से घर खाली करना होगा, जिससे बुजुर्ग मां को न्याय मिलने के साथ ही उन्हें उनके बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हुआ है





