जिन्दा जलाने की कोशिश: चरित्र शंका का खौफनाक अंत: सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, 90% झुलसी महिला निजी अस्पताल में भर्ती

30 साल की शादी पर भारी पड़ा पति का शक:

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रेलहा में एक सनकी पति द्वारा (जिन्दा जलाने की कोशिश) अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात में 45 वर्षीय महिला करीब 90% तक झुलस गई है, जिसे गंभीर हालत में सिम्स से निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

पत्नी को जिंदा जलाने के बाद आरोपी फरार, पचपेड़ी थाना पुलिस कर रही तलाश. (जिन्दा जलाने की कोशिश)

पुलिस के अनुसार, शादी के 30 साल बाद भी आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर उनके बीच विवाद होता था। घटना की रात आरोपी ने पहले बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और फिर सो रही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button