गंभीर आरोप: मुक्तिधाम में इंसानों के साथ कुत्तों के शव भी? तोरवा के शवदाह गृह की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल…..
नियमों की अनदेखी और पैसों के लालच के आरोप,

बिलासपुर के तोरवा स्थित रेलवे मुक्तिधाम में अव्यवस्थाओं और कथित अनियमितताओं को लेकर (गंभीर आरोप) स्थानीय नागरिकों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित इस मुक्तिधाम में नियम-कायदों की अनदेखी की जा रही है और अब स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि इंसानों के शवों के साथ कुत्ते के शव तक जलाए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जगह की कमी को देखते हुए मुक्तिधाम में अतिरिक्त निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन व्यवस्थाओं की निगरानी और संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
नागरिक बोले—जिम्मेदारों की निगरानी में आखिर क्या जल रहा है..????? (गंभीर आरोप)
आरोप है कि मुक्तिधाम की देखरेख से जुड़े चौकीदार और जिम्मेदार लोग कथित तौर पर पैसों के लालच में अपने दायित्वों का दुरुपयोग कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसी गतिविधियां हो रही हैं। सवाल यह भी है कि जिस जगह को इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए बनाया गया है, वहां कुत्ते के शव को किसकी अनुमति से जलाया गया और इसकी निगरानी करने वाले जिम्मेदार लोग उस समय कहां थे?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह केवल व्यवस्था की लापरवाही नहीं, बल्कि मृतकों के अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील व्यवस्था की गंभीर अनदेखी है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मुक्तिधाम के संचालन और वहां होने वाले अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने तथा दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित जिम्मेदार पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है…….





