खुद पर वार: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोहर्रम,कार्यक्रम के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश,

बिलासपुर पुलिस की सतर्कता मोहर्रम जुलूस में चाकू के साथ संदिग्ध को किया गया काबू,

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर आयोजित ‘शेर डल्ला नाच’ कार्यक्रम के दौरान (खुद पर वार) एक संदिग्ध युवक दिखा जिसने अपने पास चाकू रखा हुआ था किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे था लेकिन सिविल लाईन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत मे लेकर जाँच की और अवैध चाकू रखने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी गिरफ्तार (खुद पर वार)

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। हालांकि, आरोपी को हिरासत में लेकर लॉकअप में रखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद एक महिला उससे मिलने आई। उसी दौरान आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से पुलिस पर दबाव बनाने की नियत से खुद पर वार कर लिया।

 सीएसपी निमितेश सिंह ने दी जानकारी

तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह कृत्य करना कबूल किया है। फिलहाल, घटना के समय मिलने आई महिला की भूमिका की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ पृथक से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और पूर्व में भी उसके खिलाफ लगभग 5 से 6 मामले दर्ज हैं……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button