रामसिंह गिरफ्तार: खपरगंज विवाद का प्रमुख आरोपी रामसिंह ठाकुर पन्ना से गिरफ्तार
शोहेल खान के बाद रामसिंह की गिरफ्तारी.....

बिलासपुर के खपरगंज में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रमुख आरोपी बताए जा रहे रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक रामसिंह को ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर क्षेत्र में उसके मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर से पकड़ा गया। इससे पहले इसी मामले में दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी शोहेल खान समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रामसिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है
शोहेल खान के बाद रामसिंह की गिरफ्तारी (रामसिंह गिरफ्तार)
खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे रामसिंह ठाकुर को पन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम माकरी कुठार में मिली, जहां वह अपने मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर पर मौजूद था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रामसिंह को गिरफ्तार किया और उसे बिलासपुर लाया जा रहा है। इस मामले में इससे पहले शोहेल खान समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 8 सितंबर तक दोनों पक्षों से कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी।
शोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसका जुलूस भी निकाला गया था। अब रामसिंह की गिरफ्तारी के बाद लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे किस तरह की कार्रवाई करती है। फिलहाल पुलिस ने रामसिंह के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में उसकी भूमिका और विवाद में उसकी कथित संलिप्तता को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी……





