प्रेस वार्ता: बिलासपुर में 16 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, 10 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, शोभायात्रा के बाद लाल बहादुर शास्त्री मैदान में होगी विशाल आमसभा

न्यायधानी बिलासपुर में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। (प्रेस वार्ता) धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के समापन पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विशाल आमसभा आयोजित होगी। इस दौरान जनजातीय समाज की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।

शोभायात्रा के बाद लाल बहादुर शास्त्री मैदान में होगी विशाल आमसभा (प्रेस वार्ता)

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनजातीय गौरव दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में 16 नवंबर को विशाल शोभायात्रा और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में समिति की ओर से श्रीमती वंदना उइके ने दी।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

आयोजन की शुरुआत आदिवासी बालक छात्रावास स्थित बूढ़ा देव स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद जरहाभाठा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नेहरू चौक, सदर बाजार और गोल बाजार होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी।
आमसभा में मुख्यमंत्री को जनजातीय समाज की विभिन्न मांगों से जुड़ा मांगपत्र सौंपा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button