पृथक निगम मांग: आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए… वादा नहीं हिसाब चाहिए, अरपा पार से उठी पृथक निगम की हुंकार

घोषणा बहुत हुई, अब फैसला चाहिए… नागरिक सुरक्षा मंच ने कहा—अरपांचल का हक लेकर रहेंगे

“आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए… वादा नहीं, हिसाब चाहिए… घोषणा नहीं, निर्णय चाहिए… इंतजार नहीं, पृथक निगम चाहिए।” अरपा पार से अब यही आवाज बुलंद हो रही है। सरकंडा और अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग अब महज मांग नहीं, बल्कि आर-पार के संघर्ष का रूप लेती दिखाई दे रही है। वर्षों से उठ रही इस मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान तक चल चुके हैं, लेकिन अरपांचल के लोगों का कहना है कि हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला।

अरपा पार से उठी पृथक निगम की हुंकार (पृथक निगम मांग)

चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में अरपा पार को अलग निगम बनाने का वादा किया गया, चुनाव हुए और ढाई साल का वक्त भी गुजर गया, लेकिन पृथक निगम का फैसला अब तक जमीन पर नहीं उतर पाया। इसी को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच ने अब सरकार के सामने सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। मंच के अध्यक्ष अमित तिवारी ने दो टूक कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, अरपांचल अपना हक लेकर रहेगा।

उन्होंने मांग पूरी होने तक आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक घोषणा का इंतजार नहीं, बल्कि अरपा पार के लोगों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। संदेश साफ है—बहुत हुआ इंतजार, अब निर्णय करना होगा; घोषणा नहीं, पृथक निगम बनाना होगा……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button