धमकी: जमानत के नाम पर मांगे एक लाख, नहीं दिए तो हत्या की धमकी… तांत्रिक क्रिया से नुकसान पहुंचाने की बात कहने वाले चार गिरफ्तार

भाई की जमानत के लिए पैसों का दबाव, धमकी और तांत्रिक पूजा का डर दिखाने का आरोप... चार युवक पकड़े गए

तोरवा थाना क्षेत्र में जमानत के लिए एक लाख रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर (धमकी) जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान ओम बोले निवासी दयालबंद, तरुण बजाज निवासी तोरवा, मोहम्मद इसरार निवासी सफेदखदान और ऋषिकेश कुमार , निवासी जगमल चौक तोरवा के रूप में हुई है। मामले में सामने आया है कि ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले तोरवा थाने के एक आपराधिक मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

भाई की जमानत के लिए पैसों का दबाव (धमकी)

आरोप है कि इसके बाद ओम बोले और उसके साथियों ने संबंधित लोगों से गाली-गलौज करते हुए कहा कि प्रियांशु की कोर्ट से जमानत कराने में काफी पैसा खर्च हुआ है, इसलिए उन्हें एक लाख रुपये देने होंगे। रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देने के साथ तांत्रिक पूजा-पाठ कर नुकसान पहुंचाने और भगवान का प्रकोप पड़ने की बात कहकर डराने का भी आरोप है। तोरवा थाने में आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं सहित छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button