डूबने से मौत: अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत, SDRF टीम ने निकाला शव

जबड़ापारा निवासी सौरभ धुरी अपने दोस्तों के साथ गया था नदी नहाने, गहरे पानी में जाने से हुई दर्दनाक मौत.......

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरपा नदी में नहाने के दौरान (डूबने से मौत) एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक किशोर की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबड़ापारा का रहने वाला 14 वर्षीय सौरभ धुरी अपने कुछ साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने के लिए गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी नहाने के दौरान सौरभ अचानक पानी की अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और पानी में डूबने लगा।

गहरे पानी में जाने से हुई दर्दनाक मौत (डूबने से मौत)

​उसके साथियों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की। टीम के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी के पानी से सौरभ के शव को बाहर निकाला

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button