गांजा बिक्री: चोरभट्ठी में गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, 310 ग्राम गांजा जब्त…..

नशे के कारोबार पर सकरी में शिकंजा, 15 हजार के गांजे के साथ महिला पकड़ी गई....

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला को गांजा बेचते पकड़ा गया है। (गांजा बिक्री) चोरभट्ठी गांव में बिजली ऑफिस मोड़ के पास महिला के पास से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम 270 रुपये भी मिली। मामले में 40 वर्षीय उम्मद बी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है….

नशे के कारोबार पर सकरी में शिकंजा (गांजा बिक्री)

सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी में गांजा बिक्री की सूचना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ाई गई थी। 5 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर बिजली ऑफिस मोड़ के पास घेराबंदी कर “उम्मद बी” को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास काले रंग की पॉलीथिन में रखा 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, जबकि महिला के पास से बिक्री के 270 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर सकरी थाने मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button