अनशन टूटा: अटल श्रीवास्तव के आग्रह पर टूटा 7 दिनों का आमरण अनशन, अमित तिवारी ने जूस पीकर समाप्त किया आंदोलन

बिलासपुर में अरपा पार (सरकंडा पार) को नया नगर निगम बनाने की मांग को लेकर गरमाई सियासत

बिलासपुर में अर्पा पार क्षेत्र को एक पृथक नगर निगम बनाने की मांग को लेकर (अनशन टूटा) रामसेतु के पास पिछले सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अम्पा पार नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक एवं अध्यक्ष अमित तिवारी का अनशन आखिरकार कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के विशेष आग्रह और उनके हाथों जूस ग्रहण करने के बाद समाप्त हो गया।

अमित तिवारी ने जूस पीकर समाप्त किया आंदोलन (अनशन टूटा)

इस सात दिवसीय अनशन के दौरान जहाँ प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक हलचल दिखाई नहीं दी, वहीं अमित तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर उपजी चिंता के बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आंदोलन स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने रायपुर के तर्ज पर बिलासपुर में भी बिरगांव की भांति ‘सरकंडा पार’ को नया नगर निगम बनाए जाने की मांग को पूरी तरह जायज ठहराते हुए कहा कि शहर का दायरा मोपका और सकरी के आगे तक फैल चुका है! ट्रैफिक व सड़कों की बढ़ती विकराल समस्याओं के मद्देनजर यह प्रशासनिक आवश्यकता बन चुकी है…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button