चाकू लहराते डांस: इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते डांस का वीडियो वायरल, सकरी में दो युवक गिरफ्तार…..
सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी,

बिलासपुर के सकरी इलाके में सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर डांस करना दो युवकों को भारी पड़ गया। (चाकू लहराते डांस) इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक हाथों में धारदार चाकू लेकर डांस करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सकरी थाना क्षेत्र में दोनों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए। मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
दो चाकू के साथ पकड़े गए युवक (चाकू लहराते डांस)
मामला सकरी के बंधवापारा इलाके का है, जहां 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के Youth Times Digital Media पर दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होते ही सकरी थाना स्तर पर इसकी पड़ताल शुरू हुई। वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान बजरंग मोहल्ला वार्ड नंबर 1 निवासी सुनील पाल उर्फ बुट्टी और बंधवापारा निवासी ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू, दोनों की उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई।
दोनों से वीडियो में चाकू लहराने को लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चाकू लहराने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 822/2026 दर्ज किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए। सोशल मीडिया पर महज लाइक और व्यूज के लिए हथियारों का प्रदर्शन करना युवकों को महंगा पड़ गया और अब दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है……






One Comment