बलरामपुर में चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पीटा, कपड़े फाड़े और बाल काटे, 3 पर मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चोरी के आरोप में एक युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के धारानगर गांव की है, जहां युवक को पकड़कर बीच सड़क पर पीटा गया, उसके कपड़े फाड़े गए और बाल काट दिए गए।

जानकारी के अनुसार, कोरंधा निवासी युवक गांव में एक घर में घुसकर सरसों की छोटी बोरी और 300 रुपए नकद चोरी कर रहा था। उस समय घर के लोग महुआ बीनने गए हुए थे। युवक खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुआ और सामान लेकर निकलने लगा।

ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। मारपीट के दौरान युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद लोगों ने उसे अर्धनग्न कर उसके बाल काट दिए और पाइप से पीटा।

घटना की सूचना मिलने पर युवक के पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद ग्रामीणों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, युवक के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, लेकिन इस तरह कानून को हाथ में लेना अपराध है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई