रायगढ़ में फिर उजागर हुई अवैध अफीम की खेती, 17 दिनों में पांचवां मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिले में पिछले दो दिनों में यह दूसरा मामला है, जबकि बीते 17 दिनों में अफीम की खेती का यह पांचवां खुलासा है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले 10-12 वर्षों से इस इलाके में खेती कर रहा था। उसने स्थानीय किसान से खेत लेकर अन्य फसलों के नाम पर जमीन ली और वहां अफीम की खेती शुरू कर दी। मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

प्रदेश में हाल के दिनों में अलग-अलग जिलों में लगातार अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिलों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस और प्रशासन अब इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन अवैध गतिविधियों के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इनका अन्य राज्यों से क्या संबंध है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button