आकाशीय बिजली का कहर: खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, गंभीर रूप से झुलसी 3 अन्य महिला मेडिकल कालेज रेफर

जशपुर जिला में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही 3 महिलाओं की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि गांव के खेत में महिलांए धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गया और खेत में ही आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थान पर तीन महिलाओं की मौत हो गयी। वही 3 अन्य महिलांए बुरी तरह से झुलस गयी, जिन्हे चिंताजनक हालत में अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

जशपुर जिला में आकाशीय बिजली गिरने की ये घटना दो अलग-अलग क्षेत्रों में घटित हुई। पहली घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। गांव की 9 महिलांए खेत में रोपाई का काम कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलांए बुरी तरह से झुलस गयी। घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिलाओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल तमता पहुंचाया गया।

जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में 55 वर्षीय सुधनी बाई 24 वर्षीय संध्या पैंकरा और 23 वर्षीय सुषमा यादव को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दूसरी घटना थाना बागबहार क्षेत्र के कुरकुट की है। बताया जा रहा है कि यहां भी खेत में रोपा लगाने के दौरान अखियारो मिंज आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों घटना पर मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button