कांकेर मुठभेड़ में महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली लीडर मारी गई। मृत नक्सली की पहचान वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थी। मौके से एक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में रूपी रेड्डी मारी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रूपी को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था, लेकिन वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय बनी रही। बस्तर क्षेत्र में कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह सक्रिय कैडर में अहम भूमिका निभा रही थी।

रूपी रेड्डी, स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बताया जा रहा है कि रूपी इलाके में नक्सलियों को आत्मसमर्पण से रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है। वहीं, हाल ही में कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण और बड़ी मात्रा में नकदी व सोना बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई