जंगल में मिली महिला की लाश का खुला राज

कोरबा। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बालमपुर के जंगल में एक विवाहिता की लाश मिली थी। लाश मिलने पर पुलिस की टीम मामले की तहकीकात में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। प्रेमी ने ही अपने प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाना लगाया था।

पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कुमारीसानी निवासी जयकुंवर (45 वर्ष) पति गनपत कुंवर फरवरी महीने में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने मायके पिपरिया स्थित एक गांव में गई थी। जहां से वह वापस अपने ससुराल आने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह अपने ससुराल कुमारीसानी नहीं पहुंची थी, और 25 फरवरी को जयकुंवर की लाश को बालमपुर के जंगल से पुलिस ने बरामद किया था।

पुलिस ने मामले वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के दिया था और शव को सुपुर्द किया था। पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही थी इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की तहकीकात तेज की और संदेह के आधार पर पुलिस ने कुमारीसानी निवासी सुखदेव (40 वर्ष) पिता संतकुंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जयकुंवर की हत्या करना कबूल कर लिया।

बताया जाता है कि सुखदेव और जयकुंवर का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चला रहा था। बताया जाता है कि जब जयकुंवर को सुखदेव कंवर अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर वापस कुमारीसानी आ रहे थे। इस दौरान बालमपुर के जंगल में संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, और शराब के नशे में धुत्त सुखदेव कंवर ने अपनी प्रेमिका जयकुंवर का गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाकर अपने घर वापस आ गया था। पुलिस ने मामले में अंधे कत्ल की हुए गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी सुखदेव कंवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button