चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, रायपुर स्टेशन पर मां-बेटी सुरक्षित

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजर रही एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला ने चलती ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सहयात्रियों ने तुरंत रेल कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोका।
स्टेशन पर मौजूद मेडिकल टीम की मदद से मां और नवजात बच्ची को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे स्टाफ की तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button