शादी वेबसाइट पर दोस्ती कर महिला कॉन्स्टेबल को ब्लैकमेल किया, आरोपी ने 4 लाख रुपये ऐंठे

रायपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल को शादी वेबसाइट के जरिए ठगने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला से दोस्ती की और उसे भरोसे में लिया। इसके बाद उसने महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील तस्वीरों में बदल दिया और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपये वसूल लिए।

महिला कॉन्स्टेबल की आरोपी से जान-पहचान शादी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने स्वयं को दिल्ली का डॉक्टर बताया और लगातार फोन पर बातचीत कर महिला को अपने विश्वास में ले लिया। कुछ समय बाद वह रायपुर आया और इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की।

संबंध बिगड़ने के बाद आरोपी ने महिला की तस्वीरें एडिट कर उन्हें वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने आखिरकार आरोपी को 4 लाख रुपये दे दिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई