मार्च में ही सता रही भीषण गर्मी: दिल्ली में 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, मुंबई में तापमान 40°C के पार

दिल्ली। मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

देश में अभी गर्मियों का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन मार्च के पहले पखवाड़े में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में इस साल मार्च में ही पिछले करीब 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली में तापमान के साथ हवा में नमी भी बढ़ गई है, जिसके कारण ‘हीट इंडेक्स’ यानी महसूस होने वाली गर्मी अधिक हो गई है। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं मुंबई में भी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। संताक्रूज वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के कुछ इलाकों में तापमान और भी ज्यादा दर्ज किया गया। पश्चिमी उपनगरों के राम मंदिर इलाके में तापमान 42.4 डिग्री और विक्रोली में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोलाबा वेधशाला में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई