रायगढ़ के जंगल में जंगली सुअर का शिकार, 4 शिकारी गिरफ्तार

रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली सुअर के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। शिकारी फंदा लगाकर शिकार कर रहे थे और शवों को सूखे पत्तों से छिपा दिया था। लेकिन वन विभाग की टीम को इसकी भनक लग गई और चार आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कैसे पकड़े गए शिकारी?

घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के कोयलार सर्किल के राजा जंगल की है। शिकारियों ने क्लच तार से फंदा बनाया और जंगली सुअर का शिकार किया। वनकर्मियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और टीम बनाकर जंगल में दबिश दी।

जांच के दौरान दो संदिग्ध ग्रामीणों को भागते हुए देखा गया। वन विभाग की टीम ने पीछा कर जगमोहन राठिया (60) और बोधराम राठिया (51) को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस शिकार में कुल 10 लोग शामिल थे। उनके बताए गए ठिकानों पर दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि छह शिकारी भागने में कामयाब हो गए।

वन विभाग की टीम अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जानिए! मुसलमानों द्वारा ईद मनाने के 5 महत्वपूर्ण कारण… जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में
जानिए! मुसलमानों द्वारा ईद मनाने के 5 महत्वपूर्ण कारण… जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में