छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 13 से 16 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और बंगाल क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।

तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

बारिश और तेज हवाओं के बीच गर्मी का असर भी बना रहेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रायपुर में बादल और आंधी के आसार

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शहर में गरज-चमक, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई