जनभेंट कार्यक्रम में पानी-बिजली की शिकायतों की भरमार, विधायक ने अफसरों को लगाई फटकार

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जनभेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें पानी की किल्लत और बिजली कटौती को लेकर सामने आईं। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बताया कि कई दिनों से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना था कि नई पानी टंकी का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।

पानी की समस्या पर अधिकारियों को फटकार

जनता की शिकायत सुनने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने निगम जोन-4 के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन इलाकों में पानी की ज्यादा समस्या है, वहां नियमित रूप से टैंकर भेजे जाएं। साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का काम जल्द शुरू करने को कहा गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिजली कटौती से भी लोग परेशान

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोहका और कुरूद इलाके से पहुंचे लोगों ने लगातार बिजली कटौती की शिकायत की। लोगों का कहना था कि बिना सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से स्थिति सुधारने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और अनावश्यक कटौती बंद करने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें भी पहुंचीं

जनभेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, सहायता राशि, स्कूल एडमिशन और महतारी वंदन योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर भी पहुंचे।

विधायक ने सभी मामलों में संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई