Urs-e-Pak: उर्स-ए-पाक में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज, किया गया भव्य स्वागत

Urs-e-Pak: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम राज अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, जहां वे उर्स-ए-पाक के विभिन्न आयोजनों में शिरकत करने पहुँचे। दर्रीघाट समेत कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहकर उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में सलीम राज ने कहा कि उनका यह दौरा धार्मिक सौहार्द और भाईचारे के माहौल को मजबूत करने का प्रयास है।

उन्होंने बताया कि वे उन सभी स्थानों पर उपस्थित हो रहे हैं जहां उर्स आयोजित किया जा रहा है, जिससे आयोजनों को उत्साह और सम्मान मिल सके। वहीं पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन कोई हमारी शांति को कमजोरी न समझे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब जरूर देंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button