Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सूरजपुर जिले में मतदाता सूची अपडेट करने का काम तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील

सूरजपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को अपडेट और दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर सूरजपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र—प्रेमनगर, भटगांव और प्रतापपुर में कुल 980 मतदान केंद्रों और संबंधित कार्यालयों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन के बाद अब दावा-आपत्तियों की सुनवाई का चरण शुरू हो चुका है। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारी अनमैप (अस्पष्ट स्थिति वाले) मतदाताओं को नोटिस जारी कर रहे हैं और तय तिथियों पर उनकी सुनवाई की जा रही है।

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच जिला स्तरीय सत्यापन टीम द्वारा की जा रही है। यदि कोई दस्तावेज राज्य से बाहर का है, तो उसका सत्यापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के माध्यम से संबंधित राज्य से कराया जा रहा है।

प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जरूर प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई