विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक शब्द वाले तीन पोस्ट कर मचाई खलबली, जानिए क्या लिखा

नई दिल्ली: विराट कोहली चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट में खेलने से पहले ही चर्चाओं में आ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए हैं, जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसके बाद से विराट के फैंस के बीच चिंता का माहौल भी देखा जा रहा है. वो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

विराट कोहली ने किए एक शब्द वाले तीन पोस्ट

दरअसल विराट कोहली ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन एक-शब्द वाले पोस्ट किए, जिसने बुधवार को उनके फैंस के बीच सनसनी फैला दी है. इन पोस्ट्स के बाद हर कोई अनुमान लगा रहा है कि विराट ने ये पोस्ट किसी बारे में किए हैं. विराट अक्सर ऐसे पोस्ट करते हुए नजर नहीं आते हैं लेकिन अब उनके इस पोस्टों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

जानिए विराट ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

विराट कोहली ने सुबह 9 बजे अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘दयालुता’ पहली पोस्ट के ठीक 31 मिनट बाद, उन्होंने एक और एक शब्द वाला ट्वीट पोस्ट किया:, जिसमें उन्होंने लिखा ‘शिष्टता’ वे यहीं नहीं रुके और एक और एक शब्द वाला पोस्ट किया, इस बार उन्होंने लिखा ‘सम्मान’. विराट के इन तीन पोस्ट के बाद उनके बारे में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button