Allegations against Kotwar: ग्रामीणों ने कोटवार पर लगाया अवैध रूप से जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप, निष्कासन की मांग कर सौंपा ज्ञापन

Allegations against Kotwar: बिलासपुर। बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत शिवटिकारी के ग्रामीणों ने कोटवार की निष्कासन के बाद नए कोटवार की नियुक्ति की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटवार मनु नेताम ने पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि मनु नेताम ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था और पंचायत के निर्णयों को भी नजरअंदाज कर रहा था।

जिस पर ग्रामीण एकजुट होकर कोटवार को हटाने की मांग कर रहे हैं। पंचायत ने ग्राम वासियों की सहमति से नया कोटवार बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मांग की है कि ग्राम पंचायत के निर्णय का सम्मान किया जाए और नए कोटवार की विधिवत नियुक्ति की जाए। इस मामले में ग्राम पंचायत शिवटिकरी के सरपंच मोहरलाल और पंचों के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे ग्रामवासियों की मांग पर उचित कार्रवाई कर कोटवार नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई