चना फसल बचाने के शक में दो लंगूरों को गोली मारने वाला ग्रामीण गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ग्रामीण द्वारा एयरगन से दो लंगूरों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम दनिया में रहने वाले एक व्यक्ति ने चना फसल को नुकसान पहुंचाने के शक में लंगूरों पर एयरगन से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों लंगूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने एक लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया, जबकि दूसरे शव को खुले में छोड़ दिया गया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया और मौके से एयरगन तथा मृत लंगूर का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि लंगूर की मौत एयरगन के छर्रे लगने से हुई है।

वन विभाग के अनुसार, मृत लंगूर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई