Hooliganism: शराब दुकान के अहाते में गार्ड की गुंडागर्दी, मारपीट और धमकी का वीडियो वायरल

Hooliganism: बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान के अहाते से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें तैनात सुरक्षा गार्ड की दबंगई खुलकर सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मामूली विवाद के बाद गार्ड ने अहाते में आए कुछ लोगों के साथ जमकर मारपीट की।
न केवल हाथापाई बल्कि लोगों को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी गई। सबसे हैरानी की बात ये रही कि गार्ड ने खुद को बचाने की बजाय धमकी भरे अंदाज में कहा– “मेरे ऊपर पहले से ही 18 केस दर्ज हैं, एक और सही।” यह बयान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।





