छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने कुलपतियों से मांगा शिक्षा सुधार का रोडमैप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कुलपतियों से कहा कि वे अगले दो महीने के अंदर शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार करके दें।

शुक्रवार को राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जिन कोर्सों में न तो छात्र हैं और न ही शिक्षक, उन्हें बंद कर देना चाहिए। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों से भी कहा कि वे अपने प्रबंधन के साथ बैठक करके सितंबर तक गुणवत्ता सुधार की योजना बनाएं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

बैठक में यह भी तय हुआ कि सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें दाखिले से लेकर सारी गतिविधियों की जानकारी अपलोड करनी होगी। राज्यपाल ने कहा कि जो विश्वविद्यालय NAAC ग्रेडिंग के लिए योग्य हैं, वे तुरंत इसकी प्रक्रिया शुरू करें। साथ ही छात्रों को नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूक करने को भी कहा।

बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन और सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button