उसलापुर रेलवे स्टेशन का रूप बदला, 90% काम पूरा-जल्द होगा भव्य उद्घाटन

बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदलता नजर आने लगा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है और लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य भवन से लेकर सेकेंड एंट्री तक, हर जगह विकास कार्य लगभग अंतिम चरण में है। रेलवे ने स्टेशन की बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, लाइटिंग और सर्कुलेटिंग एरिया को नए अंदाज में तैयार किया है। स्टेशन का लुक अब पहले से काफी मॉडर्न दिखाई दे रहा है।

इस बार रेलवे का खास ध्यान सेकेंड एंट्री पर है। ओवरब्रिज की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए यहां एप्रोच रोड, पार्किंग, पैदल मार्ग और एंट्री कॉरिडोर को नए सिरे से बनाया जा रहा है, ताकि प्रवेश में किसी तरह की दिक्कत न हो।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के मुताबिक, निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा किया जा रहा है। इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीमें अंतिम टच देने में जुटी हुई हैं। स्टेशन की फिनिशिंग, साइन बोर्ड और लाइटिंग को आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

बहुत जल्द स्टेशन अपने नए और शानदार रूप में यात्रियों का स्वागत करेगा। हालांकि उद्घाटन की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जैसे ही रेलवे बोर्ड मंजूरी देगा, स्टेशन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

यात्रियों को अब उसलापुर स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं और एक नया अनुभव मिलने जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई