Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर तहसील कार्यालय में नकल कॉपी को लेकर वकीलों का हंगामा, वीडियो वायरल

रायपुर के तहसील कार्यालय में नकल (सर्टिफाइड कॉपी) नहीं मिलने पर वकीलों द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार की है।

जानकारी के अनुसार, कुछ वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए तहसील कोर्ट से दस्तावेजों की नकल कॉपी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि समय पर कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे नाराज होकर वकीलों ने कार्यालय में विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और तहसीलदार को भी गालियां दी गईं। एक कर्मचारी से उसका नाम और जाति बार-बार पूछे जाने तथा मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हंगामे के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जाने की भी चर्चा है।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने अलग पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला तहसीलदार ख्याति नेताम की कोर्ट से जुड़ा है। उनके अनुसार, उनकी जूनियर वकील आदेश की कॉपी लेने गई थीं, जहां कथित रूप से कर्मचारी ने “खर्चा” मांगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार का पैसा देने के पक्ष में नहीं हैं और तहसील कार्यालय में दलाली और वसूली का माहौल है। उन्होंने ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रिया में लोगों को उलझाने की भी शिकायत की।

इस मामले में एसडीएम नंद कुमार चौबे ने कहा कि यदि वकीलों को कोई शिकायत थी तो उन्हें उनके संज्ञान में लाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई