केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा, छत्‍तीसगढ़ के 184 पुलिस अधिकारी और जवान होंगे सम्‍मानित..

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल के केंद्रीय गृह मंत्री पदक की घोषणा कर दी है। इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के कुल 184 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित होंगे। इनमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आईके एलेसेला सहित कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में बहादुरी का सम्मान

सबसे अधिक संख्या में जवानों को यह पदक कांकेर में नक्सल मुठभेड़ के दौरान दिखाई गई बहादुरी के लिए दिया जाएगा। इस घटना में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया था, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

इनवेस्टिगेशन के क्षेत्र में दो अधिकारियों को सम्‍मान

इनवेस्टिगेशन के क्षेत्र में 107 अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया है। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ से दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं आईपीएस अफसर अमरेश मिश्रा और सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा।

आईजी अमरेश मिश्रा को विशेष सम्मान

आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में तैनाती के दौरान उन्होंने इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा जाएगा।

सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके कुशल नेतृत्व और जांच के दौरान दिखाई गई सूझबूझ के लिए यह पदक उन्हें प्रदान किया जा रहा है।

फॉरेंसिक क्षेत्र में, देशभर से आठ अधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं, लेकिन इस सूची में छत्तीसगढ़ से कोई नाम नहीं है।

विशेष ऑपरेशन में चयनित अधिकारियों और जवानों की संख्या:

  • सीआरपीएफ: 10
  • आईटीबीपी: 36
  • एनसीबी: 9
  • एनआईए: 29
  • आंध्र प्रदेश: 5
  • असम: 4
  • छत्तीसगढ़: 182
  • दिल्ली: 25
  • मध्य प्रदेश: 10
  • महाराष्ट्र: 10
  • तेलंगाना: 22
  • पश्चिम बंगाल: 6
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button