Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 सगी बहनों सहित 3 की मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो सगी बहन और उसके दोस्त की मौत हो गई। तीनों के शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। घटना सेक्टर 1 स्थित मूर्गा चौक के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सीजी 7 एटी 2620 में सवार होकर धनोरा निवासी लुकेन्द्र उइके, मरोदा दीपिका कौर, पूनम कौर और परमवीर कैम्प से सेक्टर 9 की ओर जा रहे थे। इस दौरान पावर हाउस ब्रिज से निकलकर सेक्टर की ओर आए। कार जैसे सेक्टर 1 के मूर्गा चौक पहुंची अचानक अनियंत्रित को होकर सीधे झाड़ियों में घुस गई। कार की रफ्तार इतना अधिक था कि पेड से टकरा जाने से कार के परखच्चे उड गए। आसपास के लोगों की मदद से कार के दरवाजे को तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
इस दौरान लुकेन्द्र, दीपिका और पूनम गंभीर रुप से घायल थे। वहीं परमवीर को मामूली चोट आई। तुंरत लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहा लुकेन्द्र, दीपिका, पूनम की मौत हो गई। कार को लुकेन्द्र चला रहा था। सामने सीट पर दीपिका और कार के पीछे सीट पर परमवीर, पूनम सवार थे। दीपिका व पूनम आपस बहन है। हादसे की जानकारी लगने पर परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना परमवीर ने परिजनों को कल कर दिया। तब सभी को जानकारी हो पाई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार का एयरबैग नहीं खुल पाया था। इसके अलाना चालक सीट बेल्ट तक नहीं लगाया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उक्त जानकारी दी। उनका कहना था कि सीट बेल्ट लगाई होती तो एयरबैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी।

गुरुद्वारा के पाठ में शामिल होकर लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि, कार सवार कैम्प गुरुद्वारा में पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय हादसा हुआ। लुकेन्द्र सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। वहीं पूनम विवाहित थी। उसका एक बेटा 16 वर्ष का है। जो 10वीं क्लास में पढ़ रहा है। वहीं दीपिका प्राइवेट जॉब करती थी। दोनों परमजीत की बहन हैं। सेक्टर में हुए हादसे को लेकर लोगों को सोचने में मजबूर कर दिया है कि शहर में रफ्तार थमने का नाम नहीं रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई