खबर का असर: GGU मेस में छात्र को चाकू से दौड़ाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

बिलासपुर।स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) परिसर में छात्र पर चाकू से जानलेवा हमले की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्रैंड न्यूज़ में खबर सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामला तात्या भील बालक छात्रावास की मेस का है, जहां ‘आलू-गुंडा’ नाश्ते को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मेस में काम करने वाले दो सगे भाई एक छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने लगे। घटना से विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई।

इस गंभीर घटना को ग्रैंड न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कोनी थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक केवट और दीपेंद्र केवट के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, खबर सामने आने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मीडिया में मामला उठते ही प्रशासन हरकत में आया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button