बिलासपुर में दो सगी बहनें गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, नकद समेत लाखों का सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर शहर के विभिन्न इलाकों में गांजा बेचने का काम कर रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में नकदी और मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरकंडा क्षेत्र में छापेमारी की, जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा लेकर सप्लाई करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 6 किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार रुपए नकद, एक कार, दो स्कूटी, मोबाइल फोन और घड़ियां बरामद की गईं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 15 लाख 78 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का उपयोग करती थीं। वे मूल रूप से मस्तूरी क्षेत्र की रहने वाली हैं और फिलहाल शहर में रहकर अवैध कारोबार चला रही थीं।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गांजा बिक्री से कमाए गए पैसों से उन्होंने वाहन खरीदे थे, जिनका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जाता था। दोनों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई