triple murder case: नाबालिग से गैंग रेप और ट्रिपल मर्डर मामले में ऐतिहासिक फैसला, 5 को फांसी और 2 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

कोरबा। जिले अंतर्गत नाबालिक पहाड़ी कोरवा की पिता के समक्ष गैंग रेप और दो लोगो की हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने 5 आरोपियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। संभवतः बिलासपुर संभाग में अपनी तरह का यह अलग ही प्रकरण है जिसमें एक साथ 5 लोगों को न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा सुना गई है। गौरतलब है कि 4 साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा को हवस का शिकार बनाते हुए उसके पिता और एक तीन वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी थी।

मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।पास्को स्पेशल कोर्ट की जज डाक्टर ममता भोजवानी ने फैसला देते हुए 5 आरोपियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास का सजा सुनाया है। लेमरू क्षेत्र के गढ़-उपरोड़ा में 29 जनवरी को पिता-पुत्री और 4 साल की नातिन की हत्या कर दी गई थी। शव मंगलवार को जंगल से बरामद हुए थे। उस समय किशोरी जिंदा थी और उसे पत्थर रख दबा दिया गया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी को लाठी-डंडों और पत्थर से कुचलकर मारा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button