रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: छात्रावास अधीक्षक की मौत, बाइक सवार बचाने की कोशिश में पलटी कार

रायगढ़ जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे। जिसने अचानक सामने आये बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में छात्रावास अधीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य शख्स को गंभीर चोटे आई है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के डिग्री कालेज मार्ग पर स्थित छात्रावास में अधीक्षक के पद पर सुनील यादव की पदस्थापना थी। गुरूवार की शाम को सुनील यादव अपने साथी अशीष कुमार के साथ कनकतुरा गए थे। वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मेडिकल काॅलेज के पास सड़क पर अचानक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में सुनील ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में हाॅस्टल अधीक्षक सुनील यादव और अशोक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पपर पहुंचे। तत्काल दोनों घायलों को कार से निकालकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाॅक्टर ने हाॅस्टल अधीक्षक को मृत घोषित कर दिया। चक्रधर नगर पुलिस ने बताया कि कार हाॅस्टल अधीक्षक सुनील यादव चला रहे थे। दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वहीं इस दुर्घटना के बाद से लापरवाह बाइक चालक फरार है। जिसके बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button